प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 7 -- कभी यूपी के बाहुबली नेताओं में शुमार किए जाने वाले पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी (अब स्वर्गीय) के बेटे और पूर्व विधायक सपा नेता विनय शंकर तिवारी पर ईडी का ऐक्शन हुआ है। बैंकों का 700 करोड़ से ज्यादा रकम हड़पने के आरोपी पूर्व विधायक की कम्पनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज के लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर, मुम्बई और दिल्ली के 11 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार सुबह छापा मारा है। यह कार्रवाई लखनऊ के पांच, नोएडा और गोरखपुर में दो-दो और दिल्ली और मुम्बई में एक-एक ठिकाने पर हुई है। विनय शंकर ईडी की कई नोटिस के बाद भी पेश नहीं हो रहे थे। इस पर ही ये कार्रवाई की गई है। ईडी की एक दर्जन से अधिक टीमों ने सोमवार तड़के एक साथ यह कार्रवाई शुरू की। लखनऊ में शहीद पथ के पास, हजरतगंज समेत पांच ठिकानों पर टीम के पहुंचते ही हड़कम्प ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.