बोकारो, फरवरी 15 -- पेटरवार। प्रखंड के सदमा कला पंचायत के तहत पड़ने वाले सदमा गांव में 100 केवीए विद्युत क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने नारियल फोड़कर व फीता काटकर किया। विधुत ट्रांसफार्मर के उद्घाटन के पश्चात गांव में विधुत आपूर्ति बहाल कर दी गई। गांव में बिजली आ जाने से ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के प्रति आभार जताया। ज्ञात हो कि पिछले 15 दिनों से उक्त गांव में विधुत ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व विधायक महतो से मुलाकात कर एक नया विद्युत ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की थी, ताकि गांव में फैले अंधकार से मुक्ति मिल सके। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, दुलारचंद महतो, संतोष कुमार महतो, चंदन सिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.