मुजफ्फर नगर, मई 9 -- मोबाइल प्रकरण में बिजनौर जनपद से बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी की जमानत पर सुनवाई नहीं हो सकी। पुलिस द्वारा रिमांड के लिए दाखिल किए गए प्रार्थना पत्र पर सुनवाई 23 मई को होगी। जीएसटी चोरी के मामले में जेल में बंद पूर्व विधायक शाहनवाज राना से जिला कारागार में मोबाइल बरामद हुआ था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि पूर्व विधायक शाहनवाज राणा को मोबाइल में प्रयोग होने वाला सिम उनके समधी पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी ने अपने नौकर आमिर की आईडी पर लेकर उपलब्ध कराया था। इस मामले में नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मोहम्मद गाजी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मोहम्मद गाजी की जमानत पर शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। वहीं पुलिस ने इस मामले में रिमांड बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.