हरिद्वार, जनवरी 27 -- घनसाली के पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर गहरी संवेदना जताकर उनके योगदान को याद किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मंगलवार को खड़खड़ी स्थित श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी का अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री की ओर से एसडीएम जितेंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए। नेगी के पुत्र भानु प्रताप ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री दिनेश धनै, प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी, घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, साहब सिंह नेगी, पूर्व भिलंगना ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला, वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.