लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, संवाददाता। जालसाज दंपति ने खुद को पूर्व विधायक बता फ्लैट दिलाने के नाम पर कारोबारी से 50 लाख रुपए ऐंठ लिए। कोर्ट के आदेश पर आरोपित दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। विभूतिखंड के एक्सपीरियान कैपिटल निवासी दिनेश प्रापर्टी में निवेश करते हैं। दिनेश के मुताबिक वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात गाजियाबाद के लोहिया नगर निवासी अम्बरीश तिवारी व उनकी पत्नी वर्णिका से हुई। उन्होंने बताया कि वह भाव्या क्रियेटर्स कंपनी के निदेशक हैं। वह पूर्व विधायक भी रह चुके हैं। दंपति ने बताया कि उनकी कंपनी विभूतिखंड में कामर्शियल टॉवर का निर्माण करा रही है। उनकी बातों पर विश्वास कर टॉवर में दो फ्लैट खरीदने पर सहमति जताई। फ्लैट पंसद आने पर सौदा 2.30 करोड़ रुपए में तय हुआ। अम्बरीश व उनकी पत्नी वर्णिका को 50 लाख रुपए एडवांस दे दिए। कु...