रांची, जून 10 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार के पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र साव ने मंगलवार को हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से औपचारिक मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान केरेडारी प्रखंड के अंतर्गत आने वाले बुंडू पंचायत और पाताल पंचायत में विकास कार्य कराने, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जागरुकता अभियान चलाने, नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने समेत अन्य बातों को रखा। हजारीबाग उपायुक्त ने इन सभी समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पूर्व प्रशासनिक प्रतिनिधि चंदन गुप्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.