सुल्तानपुर, अगस्त 7 -- सुलतानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट के जज राकेश की अदालत में गुरुवार को इसौली के पूर्व विधायक चन्द्र भद्र सिंह सोनू समेत पांच पर विचाराधीन गैंगस्टर केस में गुरुवार को आरोप तय नही हो सके। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख नियत की है। धनपतगंज के पूर्व थाना प्रभारी सीताराम यादव ने पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, सह आरोपी अंशू सिंह, रुकसार अहमद, विजय यादव और दीपक सिंह उर्फ बबलू सिंह के खिलाफ 28 अप्रैल 2021 को गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद सभी आरोपियों पर आपराधिक गैंग चलाने के आरोप में चार्जशीट दाखिल की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.