सहरसा, जनवरी 17 -- महिषी एक संवाददाता । आगामी 2 फरवरी को होने वाली स्वतंत्रता संग्राम के महासेनानी, समाजवाद के पुरोधा व महिषी विधानसभा के पूर्व विधायक स्व. परमेश्वर कुमर के जयंती समारोह को लेकर शुक्रवार को तैयारी बैठक आयोजित की गई। सहरसा दरभंगा सीमा क्षेत्र के बहरामपुर यज्ञशाला परिसर में पूर्व प्रमुख सियाराम सिंह की अध्यक्षता व समाजसेवी राजकुमार सिंह बम के संयोजन में आयोजित बैठक में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी निर्धारित स्थल पर ही समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद सियाराम सिंह व राजकुमार सिंह ने बताया कि परमेश्वर गफूर विचार मंच के बैनर तले कुमर जी के जयंती समारोह में प्रदेश के सभी दलों के विशिष्ट प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर उनके पद चिन्हों पर सामाजिक समरसता कायम रखने वाले पूर्व मंत्री स्व. डॉ. अब्दुल गफ...