महाराजगंज, जनवरी 4 -- धानी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। धानी ब्लाक के ग्राम नौसागर में कायाकल्प योजना के तहत बनाए गए सामुदायिक भवन और आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने किया। ग्राम प्रधान सरिता देवी के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्व कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस भवन का उपयोग ग्रामीणों के जनकल्याण और विकास के लिए होगा। उन्होंने प्रदेश पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने गांव के विकास के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया, लेकिन मोदी और योगी जी के नेतृत्व में गांव विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रदेश के हर गांव को डिजिटल सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। उन्होंने ग्राम सभा नौसागर के सर्वांगीण विकास के लिए शासन-प्रशासन से संभव मदद दिलाने का आश्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.