बाराबंकी, दिसम्बर 5 -- रामनगर। भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा उर्फ भुल्लन से मुलाकात कर पूर्व विधायक अमरेश शुक्ला ने शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान संगठन मजबूती और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। बता दें कि पूर्व विधायक श्री शुक्ला का कार्यकाल क्षेत्र में शांत, संतुलित व विकासोन्मखी माना जाता रहा है। उनके मिलनसार और मधुर व्यवहार के कारण वह आज भी कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय हैं। अब उनकी बढ़ती सार्वजनिक सक्रियता ने राजनीतिक गलियारों में नए कयासों को हवा दे दी है। जिलाध्यक्ष से उनकी यह मुलाकात पार्टी के अंदर संगठनात्मक संवाद का सकारात्मक संकेत मानी जा रही है, वहीं लोगों का मानना है कि शुक्ला की बढ़ती मौजूदगी आने वाले समय में राजनीतिक समीकरणों को रोचक बना सकती है। कार्यकर्ता भी उनकी सक्रियता से ऊर्जावान होंगे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.