मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कांग्रेस से अपने निष्काषन की वैधता को चुनौती देते हुए खगड़िया के पूर्व विधायक छत्रपति यादव पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को जमकर कोसा। शनिवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि हर सच्चा कांग्रेसी बिहार में पार्टी की दुर्दशा से चिंतित हैं। सब आलाकमान के निर्णय की प्रतीक्षा में हैं। आरोप लगाया कि संगठन की बदहाली के जिम्मेवार लोग प्रदेश कांग्रेस के सिरमौर बने हुए हैं। समर्पित कांग्रेसी 17 मार्च को पटना में होने वाले बिहार कांग्रेस बचाओ महासम्मलेन को लेकर उनके साथ ही अन्य नेता विभिन्न जिलों में तैयारी कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.