जहानाबाद, मार्च 28 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। अरवल के पूर्व भाजपा विधायक चितरंजन कुमार के असामयिक निधन की खबर से हुलासगंज मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने पूर्व विधायक के हुलासगंज प्रखंड क्षेत्र में पार्टी को संगठित रखने तथा कार्यकर्ताओं के बीच अपने मर्यादित एवं मित्रवत व्यवहार से लोकप्रिय पूर्व विधायक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की गई। पूर्व मंडल अध्यक्ष हरेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने उन्हें भाजपा का मजबूत, निष्ठावान एवं समर्पित सिपाही बताया। मौके पर मौजूद कृष्ण मुरारी ने उनके असामयिक निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.