प्रयागराज, जून 27 -- एकतरफा प्यार का गजब मामला सामने आया है। साथ पढ़ने वाली छात्रा ने जब युवक के दोस्ती का ऑफर ठुकराया तो वह आगबबूला हो गया। गुस्से में उसने छात्रा के पूर्व विधायक चाचा को फोन कर दिया। छात्रा को अगवा करने की धमकी दे दी। इसके साथ ही 20 लाख रुपए की रंगदारी भी मांगी। चाचा ने तत्काल छत्तीसगढ़ पुलिस को मामले की जानकारी दी और युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवक की लोकेशन ट्रेस की तो वह प्रयागराज जंक्शन पर मिली। छत्तीसगढ़ पुलिस की सूचना पर प्रयागराज जीआऱपी और आरपीएफ ने युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद छत्तीसगढ़ से आई पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के एक पूर्व विधायक की भतीजी दिल्ली में पढ़ाई करती है। वहीं पर पढ़ाई करने वाले बिहार के मधुबनी निवासी 30 वर्षीय बच्चू झा उर्फ बबुवा ...