बुलंदशहर, जनवरी 5 -- बुलंदशहर में पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे की हत्या और दूसरे भतीजे को घायल करने की घटना में पुलिस ने कार्रवाई कर दी है। पुलिस ने चार नामजद और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नामजद आरोपियों में एक भाजपा नेता और उसके दो भाई शामिल हैं। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भाजपा नेता समेत अन्य आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिशें दे रही हैं। गौरतलब है कि रविवार रात को नगर के मोहल्ला मिर्चीटोला निवासी बुलंदशहर के बसपा के पूर्व विधायक मरहूम हाजी अलीम के भतीजे अकरम और सुफियान पुत्र हाजी वाहिद अपने साथी कादिर अली निवासी मोहल्ला साठा के साथ कोतवाली देहात क्षेत्र में मामन रोड पर गांव नीमखेड़ा-ग्यासपुर से गुजर रहे थे। एक बाग के बाहर उन पर हमला कर दिया गया। इस ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.