चंदौली, नवम्बर 26 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के 80 वर्षीय पिता रामअवध सिंह का बुधवार की सुबह निधन हो गया। उन्होंने वाराणसी के लंका स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह विगत एक पखवारे से फेफड़े में संक्रमण की बीमारी से ग्रसित थे। उनके निधन की सूचना से ही पूर्व विधायक सहित परिजनों और उनके शुभचिंतकों में शोक छा गया। वे अपने पीछे पत्नी, बेटे मनोज सिंह डब्ल्यू, बहू, बेटी मीना सिंह और पौत्र प्रशांत एवं पौत्री को छोड़ गए। निधन के बाद शव को उनके पैतृक गांव माधोपुर लाया गया। जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। उनका अंतिम संस्कार धानापुर के गुरेनी गंगा घाट पर होगा। मुखाग्नि उनके इकलौते बेटे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने दी। विधायक के पिता रामअ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.