कौशाम्बी, जुलाई 15 -- कोखराज थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक के परिजनों पर हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों का नाम जांच के दौरान में प्रकाश में आया था। वहीं नामजद आरोपी और बिकरू कांड के बर्खास्त दरोगा का सुराग अब तक पुलिस नहीं लगा पाई है। पूर्व विधायक संजय गुप्ता के भाई सुभाष गुप्ता व भतीजे वसु और प्रांशु गुप्ता पर नौ जुलाई की शाम को रोही चौराहा पर हमला हुआ था। हमलावरों ने ओवरटेक कर वाहन को रोकने के बाद मारपीट की थी। इस मामले में सूरज यादव की तहरीर पर कोखराज थाना पुलिस ने महेवाघाट थाना क्षेत्र के लौगांवा निवासी प्रधान दीपनारायण त्रिपाठी और शाहपुर निवासी बेलहा सिंह के अलावा 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व मोबाइल छीनने तथा वाहनों को क्षतिग्रस्त करने की रिपोर्ट दर्ज की थी। जांच के दौरान बिकरू कांड मे...