लखनऊ, फरवरी 15 -- यूपी की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव के शंकुरपुर स्थित पूर्व विधायक के घर में घुस कर युवती को चाकू मारने वाले अंकुल की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। आरोपित ने गिरफ्तारी के डर से जहर खा लिया था। जिसका इलाज नर्सिंग होम में चल रहा था। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानन्द मिश्र ने बताया कि सीतापुर निवासी अंकुल ने शंकरपुर निवासी रुबी पर चाकू से हमला किया था। वारदात कर भागते वक्त आरोपी की बाइक छूट गई थी। जिसकी मदद से पुलिस ने अंकुल की पहचान की। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित लखीमपुर भाग गया था। जहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। अंकुल की तबीयत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे सीतापुर रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, जहां अंकुल की मौत हुई। इंस्पेक्टर के मुताबिक अंकुल ने युवती पर हमला किस वजह से किया था। यह बात स्पष्ट नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.