गोरखपुर, अगस्त 30 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवानददाता विरोध के बीच ही शुक्रवार को पूर्व सपा विधायक स्व. केदारनाथ सिंह का बंगला और परिसर से जुड़ी नौ दुकानों को खाली करा दिया गया। गुरुवार को ही नोटिस चस्पा कर दी गई थी। इसके बाद ही दुकानदार खुद ही खाली करने लगे थे। शुक्रवार को प्रशासन व पुलिस की टीम के मौजूदगी में सभी सामान को खाली करा दिया गया और उद्योगपति के नुमाइंदों को हैंडओवर कर दिया गया। खबर है कि इस पर बाउंड्रीवाल व गेट लगाने का काम भी देर रात तक पूरा कर लिया गया था। दरअसल, केदारनाथ सिंह के सरकारी बंगले के लीज को निरस्त कराकर एक उद्योगपति ने अपने दो करीबियों के नाम करवा दिया है। इसका सरकारी शुल्क भी जमा किया जा चुका है। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद भी बंगला खाली न होने के बाद उद्योगपति सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी आदे...