किशनगंज, मार्च 29 -- किशनगंज | एक प्रतिनिधि कोचाधामन के पूर्व विधायक सह जदयू जिला अध्यक्ष मास्टर मुजाहिद आलम द्वारा गुरुवार को दावत-ए-इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। किशनगंज शहर के मदरसा अंजुमन इस्लामिया परिसर में आयोजित इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या मे रोजेदार सहित डॉक्टर , इंजीनियर ,अधिकारी ,सामाजिक कार्यकर्ता,बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि अड़ी स्थानीय लोग शरीक हुए। हजारों की संख्या में शामिल अलग अलग समुदाय के लोग इफ्तार पार्टी में शामिल होकर सांप्रदायिक सौहार्द का पैगाम दिया। इफ्तार पार्टी में साम्प्रदायिक सद्भाव का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर अलग-अलग समुदाय के लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया। संध्या 5:54 बजे स्थानीय जामा मस्जिद में दी गई मगरीब नमाज की अजान सुनकर इफ्तारी के समय का इंतजार कर रहे लोगों ने सबसे पहले खजूर खाकर इफ्तार किया। ...