शाहजहांपुर, दिसम्बर 7 -- पूर्व विधायक की पुत्रवधू की जमीन के मामले में दूसरे दिन शनिवार को भी नगर में नाप होती रही। इस मामले में 12 दिसंबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की पुत्रवधू रूचि वर्मा की थाने के सामने जमीन है। पुलिस ने इस जमीन को अपना बताते हुए रूचि वर्मा के आबास के सामने लावारिस बाहन खड़े कर दिये थे। इसके बाद नेता विपक्ष ने सदन में इस मामले को रखते पुलिस पर एनएचएआई की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की थी। जिसकी जांच अभी चल रही है।पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा की पुत्रवधू रूचि वर्मा ने 11नवम्वर को हाईकोर्ट की शरण ली। जिसमें भी पुलिस पर एनएचएआई की जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया गया। रूचि वर्मा की शिकायत पर हाईकोर्ट ने गाटा संख्या 34और 35के सामने एनएचएआई की जमीन की नाप कराने का आदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.