भभुआ, जनवरी 16 -- शहर के समाहरणालय पथ में स्थित लिच्छवी भवन में आयोजित होगा समारोह कई सांसद, विधायक, विप में मुख्य सचेतक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक लेंगे भाग (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। पूर्व विधायक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि 21 जनवरी को मनाई जाएगी। इस समारोह का आयोजन शहर के समाहरणालय पथ में स्थित लिच्छवी भवन में आयोजित किया जाएगा। दिवंगत पूर्व विधायक के भाई व राजद के युवा नेता संतोष कुमार सिंह ने बताया कि समारोह की तैयारी अंतिम चरण में है। इस कार्यक्रम में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विभिन्न दलों सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह का उद्घाटन विधान परिषद में विरोध दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, सांसद सुधाकर सिंह, विधायक भरत बिंद, विधायक वशिष्ठ सिंह, विधायक कृष्ण कुमार मंटू, व...