पटना, सितम्बर 6 -- पूर्व विधायक हरिनंदन यादव का शनिवार को निधन हो गया। वे 2005 में हायाघाट से विधायक बने थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजद का आधा झंडा झुका दिया गया। पटना के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज बीते कई दिनों से चल रहा था। उनके पौत्र रौशन ने बताया कि रविवार को उनके पैतृक गांव दरभंगा जिला के हनुमान नगर के जटमलपुर घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ. मीसा भारती, प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो. मनोज कुमार झा, सांसद संजय यादव, मो. अली अशरफ फातमी, भोला यादव, ललित यादव, शक्ति सिंह यादव ने शोक प्रकट किया है। प्रदेश राजद कार्यालय में उनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.