देवरिया, जनवरी 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के नेता व रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे कमलेश शुक्ला का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई। उधर उनके निधन की खबर मिलते पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया। उनके निधन पर औरा-चौरी स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह व जिला प्रभारी प्रभारी संतराज यादव की उपस्थिति में पार्टी नेताओं ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि उनके निधन से पार्टी की अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को संबल प्रदान करें। पूर्व विधायक शुक्ल पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। शोक सभा में जिला उप...