देवरिया, जनवरी 10 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक कमलेश शुक्ल का उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले में शनिवार को निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह हरिद्वार में होगा। विभिन्न संगठनों के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। देवरिया जनपद के भेड़ी बकरुआ गांव में जन्मे कमलेश शुक्ल का परिवार 1960 के आस-पास उत्तराखंड चला गया। वहां वह सामाजिक कार्यो तथा व्यवसाय से जुड़ गए। वह उत्तराखंड रहते हुए यूपी राइस मिल एसोसिएशन व आल इंडिया राइस मिल एसोसिशन के अध्यक्ष रहे। इस बीच उनका गांव आना- जाना बना रहा। वह जिले में भी सामाजिक कार्यो से जुड़े रहे तथा बाद में जिले की राजनीति में सक्रिय हो गए। 2005 में उन्होंने बहुजन समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली तथा 2007 में बसपा के टिकट पर ...