महाराजगंज, सितम्बर 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पूर्व विधायक और सपा नेता इरफान सोलंकी की 1013 दिन बाद मंगलवार की शाम महराजगंज जेल से रिहाई हो गई। इलाहाबाद हाईकोर्ट से गैंगस्टर एक्ट के मामले में जमानत मिलने के बाद महराजगंज जिला कारागार प्रशासन ने विधिक औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें रिहा किया। जेल प्रशासन के अनुसार 22 दिसंबर 2022 को इरफान सोलंकी को कानपुर जेल से प्रशासनिक आधार पर कड़ी सुरक्षा के बीच महराजगंज जिला कारागार में शिफ्ट किया गया था। उन पर जमीन कब्जाने, महिला का मकान जलाने, रंगदारी मांगने और फर्जी दस्तावेज पर बांग्लादेशी नागरिक को भारतीय पहचान दिलाने सहित दो दर्जन से अधिक गंभीर आरोप लगे थे। हालांकि, वर्तमान समय में वे केवल गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक वाद में ही निरुद्ध थे। जाजमऊ थाने में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर दिसंबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.