पटना, फरवरी 12 -- एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में बुधवार को पूर्व विधायक अनंत सिंह की दो आपराधिक मामले में दाखिल नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। विशेष अदालत ने जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए एमपी-एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी से दोनों आपराधिक मामले के अभिलेख की मांग की है। इस मामले में अगली सुनवाई 14 फरवरी निर्धारित की गई है। इन दोनों आराधिक मामले में विशेष न्यायिक दंडाधिकारी ने पूर्व विधायक अनंत सिंह की नियमित जमानत अर्जी खारिज कर दी थी। पूर्व विधायक अनंत सिंह के वकील सुनील कुमार ने बताया कि बाढ़ अनुमंडल के एक गांव में हुई गोलीबारी के मामले में दो आपराधिक मामले दर्ज हुए थे। इन दोनों मामले में पूर्व विधायक को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पूर्व विधायक ने बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। तभी से न्यायिक हिरासत के तहत बेऊर जेल में बंद हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.