जमुई, मार्च 20 -- चकाई। निज संवाददाता चकाई बाजार निवासी एवं अवकाश प्राप्त शिक्षिका माधुरी देवी की पुत्र गुलशन कुमार दूबे की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद ने गहरा दु:ख जताया। प्रसाद ने मृतक के घर जाकर उनके परिजनों क़ो सांत्वना देते हुए कहा कि मृतक की मौत की खबर सुनकर उन्हें गहरा दु:ख हुआ है। वहीं उन्होंने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में वे आपके साथ हैं। उनसे जो भी सरकारी सहायता होगी उपलब्ध कराउंगा। मालूम हो कि लगभग दो माह पूर्व गुलशन बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका ईलाज रांची के रिम्स में चल रहा था जहां ईलाज के क्त्रम में 13 मार्च क़ो उसकी मौत हो गई। मौके पर संजय प्रसाद, भगवान राय, बिन्देश्वरी वर्मा आदि लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.