हजारीबाग, फरवरी 1 -- हजारीबाग। हिंदुस्तान टीम पिछले छह दिनों से जिला परिषद चौक के निकट आमरण अनशन पर बैठे संजय तिवारी का अनशन शुक्रवार को पूर्व विदेश और वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने जूस पिलाकर तुड़वाया। यशवंत सिन्हा ने कहा संजय तिवारी की पांच मांगे जायज है। जिला प्रशासन को इन्हें मानना चाहिए। अगर जिला प्रशासन इसे नहीं मानता है तो हमलोग संजय तिवारी का सिपाही बनकर अनशन करेंगे। उन्होंने कहा कि हजारीबाग की स्थिति अच्छी नहीं है। यहां सुधार की जरूरत है। इससे पहले संजय तिवारी के पांच सूत्रीय मांग पत्र पर जिला प्रशाासन ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम स्थल पर ही डीसी नैंसी सहाय से मांडू के पूर्व विधायक जेपी पटेल ने बात करवायी। डीसी ने कहा कि निजी स्कूलों में फीस की एकरूपता और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 में दिए गए आदेशों का अनुपालन एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.