पलामू, मार्च 16 -- हुसैनाबाद। नगर पंचायत के वार्ड-छह के पूर्व पार्षद अर्जुन प्रसाद गुप्ता के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। 50 वर्षीय अर्जुन प्रसाद गुप्ता की रविवार की सुबह उनकी तबियत बिगड़ने पर उनके परिजनों ने उन्हें हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हे मेदिनीनगर रेफर किया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अर्जुन प्रसाद गुप्ता जपला धरहरा नहर मोड़ के निवासी थे। दाह संस्कार रविवार को ही सोन नद के देवरी तट के मुक्ति धाम में किया गया। हुसैनाबाद के विधायक संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, जिला परिषद पूर्व उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, हुसैनाबाद के पूर्व नगर अध्यक्ष शशि कुमार, ग्यासुद्दीन सिद्दीकी, अजय प्रसाद गुप्ता, अखिलेश यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.