बदायूं, दिसम्बर 7 -- मूसाझाग। थाना क्षेत्र में लूट और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई हैं। इसी कड़ी में गुलड़िया के रहने वाले पूर्व राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा और उनके भाई दिग्विजय सिंह के भट्ठे पर चोरों ने निशाना साधा। बताया गया है कि भट्ठे पर खड़े ट्रैक्टरों में से भूपेंद्र सिंह दद्दा के तीन ट्रैक्टर और उनके भाई दिग्विजय सिंह के दो ट्रैक्टर से कुल पांच बैटरियां चोरी कर ली गईं। घटना उस रात की है जब गुलड़िया से बदायूं जाते समय सर्राफ से लूट हुई और उसी रात चोरों ने पूर्व राज्यमंत्री के भट्ठे पर चोरी की। सुबह के समय चौकीदार ने पूर्व राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा को घटना की सूचना दी। दद्दा तत्काल भट्ठे पहुंचे और देखा कि ट्रैक्टरों से बैटरियां गायब थीं। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। भूपेंद्र सिंह...