रांची, अगस्त 8 -- रांची। हॉकी टर्फ स्टेडियम मोरहाबादी में शुक्रवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। खेल विभाग के अधिकारी, खिलाड़ियों और खेल प्रशासकों ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व खेल मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि शिबू सोरेन का देहांत होना हमारे समाज की अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से एक युग की समाप्ति हो गई। खेल निदेशक शेखर जमुआर, आईपीएस सरोजनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, ध्यानचंद पुरस्कार विजेता सुमराय टेटे, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सावित्री पूर्ति, साई रांची के सहायक निदेशक करण साधवानी सहित राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...