देवघर, अगस्त 5 -- देवघर, प्रतिनिधि झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा मंगलवार को देवघर सदर अस्पताल स्थित प्रयोगशाला कक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता संघ जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने की। शोकसभा के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन न केवल एक राजनेता थे, बल्कि झारखंड की आत्मा और जन-जन की आवाज़ थे। जब झारखंड की जनता महाजनों और शोषण के चंगुल में जकड़ी हुई थी, तब उन्होंने जनजागरण के माध्यम से समाज को जागरूक किया और आदिवासी सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.