सराईकेला, अगस्त 6 -- सरायकेला, संवाददाता झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सरायकेला जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु का निधन झारखंड और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। कहा कि शिबू सोरेन का जीवन आदिवासी अधिकारों, सामाजिक न्याय और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित था. उनका संघर्ष, समर्पण और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि दिशोम गुरु का योगदान झारखंड के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा। शिबू सोरेन केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि झारखंड के गरीब, शोषित, किसान और मजदूरों की आवाज़ थे. उनके संघर्ष ने ही उन्हें "दिशोम गुरु" की उपाधि दिलाई. ईश्वर से प्रार्थना है कि उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.