रांची, अगस्त 4 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर चुरी में सोमवार को शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न दलों के लोगों और ग्रामीणों ने शिबू सोरेन का निधन पर दुख जताते हुए दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा को संबोधित करते हुए आजसू नेता नागेश्वर महतो ने कहा कि शिबू सोरेन अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर आंदोलन किया और राज्य के लोगों के लिए समर्पित रहे। वहीं भाजपा नेता विकास दुबे ने कहा कि झारखंड की राजनीति के गुरु शिबू सोरेन के निधन से पूरा झारखंड शोक में डूबा हुआ है। ऐसे कद्दावर नेता को भाजपा परिवार की ओर से शत-शत नमन। वहीं सुनील सिंह ने कहा कि शिबू सोरेन के निधन से राज्य को अपूर्ण क्षति हुई है। झारखंड राज्य की पहचान दि...