चक्रधरपुर, जून 30 -- बंदगांव।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सदस्य एवं झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन की सलामती के लिए झामुमो कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कंसदा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना किया। ज्ञात हो कि विगत कई दिनों से शिबू सोरेन गंभीर बीमारी से जुझ रहे हैं और दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। विशेषज्ञ डाक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जारहा हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ही नहीं बल्कि झारखंड के लोग चिंतित हैं। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लिए किए गए विशेष पूजा अनुष्ठान में मुख्य रूप से विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि पीरु हेम्ब्रम, मिथुन गागराई, दिनेश जेना, वेद प्रकाश दास, अरुप चटर्जी, सुनील लागुरी, भीमसेन केराई, दुम्बी सुरीन, सुभाष कालिंदी आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्ता...