मऊ, अक्टूबर 11 -- मऊ। सपा कार्यालय पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनाई गई। सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलने और शोषितों, वंचितों, पीड़ितों तथा अपमानितों (पीडीए) के लिए संघर्ष करने का प्रण लिया। मुहम्मदाबाद गोहाना से विधायक राजेंद्र कुमार ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव के संघर्ष और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि स्व.नेता जी इस प्रदेश ही नहीं पूरे देश के गरीब, किसान, नौजवान के मसीहा थे। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु, धर्म प्रकाश यादव, शिव प्रताप यादव मुन्ना, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव, प्रदेश सचिव जय प्रकाश यादव, जिला महास...