पूर्णिया, अप्रैल 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिला कार्यालय पूरब यादव टोला मधुबनी में पूर्व मुख्यमंत्री मंडल मसीहा सामाजिक न्याय के पुरोधा बीपी मंडल की 43 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रामदेव यादव ने की। डॉ. शशिकांत सुशील ने कहा कि मंडल आयोग के जनक बीपी मंडल काफी लगन और मेहनत से कार्य करते हुए सभी पिछड़ी जातियों का पहचान किया था और उन्हें सामाजिक न्याय के तहत आरक्षण दिलाने का कार्य किया। ई. सुमित कमल ने कहा कि सामाजिक न्याय का पुरोधा मंडल मसीहा बीपी मंडल दो बार सांसद, तीन बार विधायक और एक संक्षिप्त कार्यकाल 50 दिनों के लिए मुख्यमंत्री भी बने थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.