आगरा, जनवरी 5 -- लक्ष्य शिक्षा और राहत कोष फाउंडेशन ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती मनाई। कार्यक्रम एसआर लोधी गार्डन में हुआ। संरक्षक रामचंद्र वर्मा समेत अन्य सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने बाबूजी के चित्र पर माल्यार्पण किया, उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शिक्षक मदन राजपूत ने पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय शिक्षा एवं राहत कोष फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र वर्मा ने कहा कि कल्याण सिंह ने दलित और पिछड़ों की राजनीति को शिखर तक पहुंचाया। इस दौरान कृपा शंकर वर्मा, अजय राजपूत, अनार सिंह वर्मा, अरविंद कुमार सिंह, संतोष कुमार, तेजेंद्र लोधी, शैलेंद्र लोधी, डा. मोनू राजपूत, वेदराम वर्मा, नरेश बाबू, किशोरी लाल, यतेंद्र सिंह, तोताराम वर्मा, मुनेश राजपूत, उमेश राजपूत समेत अन्य मौजूद रहे। भाजप...