देवरिया, जुलाई 29 -- मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया। 18 जुलाईको उसके विरुद्ध सपा नेता ने केस दर्ज कराया था। सपा मुखिया अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के माध्यम से जमीरा निवासी अमरेश त्रिपाठी ने टिप्पणी की थी। इस मामले में सपा नेता संतोष यादव ने केस दर्ज कराया था। केस दर्ज करने के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। सोमवार को पुलिस ने अमरेश त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया। बता दें कि केस दर्ज होने के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से ही माफी भी मांगी थी। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...