लातेहार, जून 13 -- लातेहार, प्रतिनिधि। पलामू जाने के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का लातेहार में भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में अर्जुन मुंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह का यम्मी होटल में कार्यकर्ताओं ने सभी का स्वागत किया। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजन तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। बता दें कि विकसित भारत का अमृतकाल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल पूरा होने पर अर्जुन मुंडा गुरुवार को पलामू में कार्यक्रम आयोजित किया। मौके पर निर्वतमान नगर पंचायत की अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, जिला महामंत्री वंशी यादव, सासंद प्रतिनिधि अमलेश कुमार सिंह, जिला मंत्री आशा देवी, जिला कोषाध्यक्ष विष्णु देव प्रसाद गुप्ता, जिल...