फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 29 -- गोशालाओं पर दिए गए बयान पर बैमनुष्यता फैलाने वाला बताया गया फर्रुखाबाद, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद के जिला गोरक्षा प्रमुख नूतन चतुर्वेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ एमपी, एमएलए कोर्ट में याचिका दायर की है। अदालत ने प्रकरण को रजिस्टर कर लिया है और इस पर आठ अप्रैल की सुनवाई नियत की है। कंपिल थाने के सिकंदरपुर खास के रहने वाले नूतन ने अपनी अर्जी में कहा कि वह गोशालाओं की देख-रेख करते हैं। गोवंश से उनकी आस्था और भावनाएं जुड़ी हैं। 27 मार्च को अपने घर पर मोबाइल में सोशल साइट एक्स देख रहे थे जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बयान दुर्गंध पसंद करने वाले लोग गोशालाएं बोलते हैं सुना। याचिकाकर्ता ने कहा कि उसकी गोवंश में अटूट आस्था है। जिम्मेदार पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से सार्वजनिक तौर पर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.