लखनऊ, फरवरी 17 -- पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान का जायजा लिया। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी, विधायक मोहम्मद हसन रूमी समेत कई विधायक भी साथ थे। अखिलेश यादव ने संस्थान में कैंसर मरीजों की सुविधाओं को देखा। मरीज व तीमारदारों से इलाज संबंधी जानकारी ली। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शाम करीब पांच बजे कैंसर संस्थान पहुंचे। उनके साथ कई विधायक भी थे। सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रशासनिक भवन पहुंचे। संस्थान के अफसरों से भेंट की। अफसरों ने पूर्व मुख्यमंत्री को संस्थान का राउंड कराया। ओपीडी दिखाई। पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, रेडियोथेरेपी समेत दूसरे विभागों के कामकाज की जानकारी दी। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलें। मरीजों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.