अररिया, जून 18 -- पलासी (ए.सं)। प्रखंड के सोहन्दर पंचायत के पूर्व मुखिया व बुद्धि निवासी देवनारायण यादव की धर्मपत्नी देवजानी देवी का बीती रात लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। उनके निधन पर निधन की खबर सुनते हीं पंचायत एवं रिश्तेदारों का हुजुम उमड़ पडा़ । देवजानी देवी अपने पीछे तीन पुत्र, एक विधवा बहु व एक पुत्री छोड़ गयी है । पुत्र संतोष नारायण यादव ने बताया कि मां काफी दिनों से बीमार चल रही थी। इधर जोकीहाट विधायक पूर्व मंत्री शहनवाज आलम, पूर्व मुखिया योगेन्द्र मोहन विश्वास, रामप्रसाद यादव, अशोक यादव आदि ने आकर श्रद्धांजलि दी। इधर शोक व्यक्त करने वालो में सुर्यनारायण यादव, संतोष नारायण यादव,सतीस नारायण यादव,पुत्री पुतली देवी,दामाद श्री प्रसाद यादव, भतीजा जयनारायण यादव,भूपेन्द्र यादव, मन्टू यादव शामिल है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.