गंगापार, मई 17 -- उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ मांडा का त्रिवार्षिक अधिवेशन/निर्वाचन जिलाध्यक्ष राजेश सिंह पटेल एवम पर्यवेक्षक विवेकानंद पांडेय अध्यक्ष मेजा और महेन्द्र मौर्य अध्यक्ष कोराव की देखरेख में संपन्न हुआ। अमरेश प्रताप सिंह पुनः अध्यक्ष बनाये गये। संपन्न हुए चुनाव में अमरेश प्रताप सिंह निर्विरोध अध्यक्ष,मनोज सिंह पटेल निर्विरोध मंत्री और दीपक राय निर्विरोध कोषाध्यक्ष ,रमाकांत उपाध्यक्ष , संगीता श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार उपाध्यक्ष, चिंतामणि संयुक्त मंत्री, प्रेम लाल मौर्य, संदीप कुमार अवनीश मिश्र लेखाकार, पंकज श्रीवास्तव आय व्यय निरीक्षक चुने गए। मुख्य अतिथि अशोक सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख मांडा ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर शिक्षक हित में कार्य करने की शुभकामनाएं दी। अधिवेशन में अभिनव प्रताप सिंह,...