फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 13 -- फर्रुखाबाद। राजेपुर ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़िया में कायाकल्प का काम लंबे समय से अटका है। इस स्कूल की दीवारों का प्लास्टर टूटा है और खिड़कियां जर्जर अवस्था में है। बालू और मौरंग के ढेरों के बीच बच्चे पढ़ने को मजबूर हो रहे हैं। बीएसए ने एक बार फिर खंड विकास अधिकारी राजेपुर को पूर्व माध्यमिक विद्यालय गढ़िया में अधूरे निर्माण कार्य शुरू कराये जाने की अपेक्षा की है जिससे कि विद्यालय का शैक्षणिक कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक भूपेश पाठक ने बीएसए को बताया कि ग्राम पंचायत स्तर से मरम्मत का कार्य तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर जनवरी 2025 से प्रारंभ कराया गया था। ग्राम पंचायत के सचिव, प्रधान ने वृहद मरम्मत का कार्य प्रारंभ किया था जो अभी तक अपूर्ण है।...