संवाददाता, मार्च 17 -- Former Woman Gram Pradhan Died in Monkey Attack: संभल में एक पूर्व महिला प्रधान को बंदरों ने छत पर घेर लिया। खुद को बचाने के लिए वह भागीं तो छत से सीधे घर की फर्श पर जा गिरीं। पूर्व प्रधान घायल होकर बुरी तरह तड़पने लगीं। परिवारवाले उन्हें लेकर आनन-फानन में अस्पताल के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में दुख फैल गया। पूर्व महिला प्रधान का परिवार और उनके शुभचिंतक-रिश्तेदारों के अलावा आम लोग भी गमजदा हैं। घटना संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र की है। यहां छछैरा गांव की पूर्व महिला प्रधान पर बंदरों के झुंड ने हमला किया है। वह छत से गिरकर घायल हो गई थीं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बगैर कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिवार वालों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.