समस्तीपुर, फरवरी 20 -- समस्तीपुर। पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार गुरुवार को समस्तीपुर रेलमंडल पहुंचे। वहां रेल के वरीय अधिकारियों ने उनका स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। इस दौरान उन्होंने समस्तीपुर दरभंगा रेलखंड के दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने रेल परिचालन, यात्री सुविधाओं और संरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अपर महाप्रबंधक समस्तीपुर जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म व प्रतीक्षालय की सफाई व्यवस्था व यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। एजीएम ने यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत पूर्व मध्य रेल में 97 स्टेशनों के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा...