गोपालगंज, मार्च 10 -- - शिक्षा मंत्री ने एक सादे समारोह में प्रतिमा का किया अनावरण - संविधान निर्मात्री समिति के सदस्य बने थे स्व. राम भोरे, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में स्थित जिला परिषद के मार्केट में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी तथा संविधान सभा के सदस्य रहे प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. चंद्रिका राम की प्रतिमा का अनावरण किया गया। पूर्व मंत्री के पुत्र और प्रदेश के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने एक सादे समारोह में प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. राम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुराने सारण जिले के विजयीपुर प्रखंड के महुअवां गांव में सन 1918 में जन्मे स्व० चन्द्रिका राम उच्च शिक्षित थे। विषम परिस्थितियों में ही उन्होंने एमए एलएलबी की डिग्री हासिल की। उनकी मेधा का लोहा राजेन्द्र बाबू भी मानते थे। 19...