जहानाबाद, फरवरी 3 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद वर्मा की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 5 फरवरी को राजकीय समारोह का आयोजन किया गया है मखदुमपुर प्रखंड के सुगांव ग्राम स्थित प्रेरणा सह स्मृति स्थल पर आयोजित होने वाले इस श्रद्धांजलि सभा एवं पुण्यतिथि समारोह को लेकर जहानाबाद जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है कार्यक्रम स्थल पर समारोह को लेकर व्यापक साफ सफाई रंग रोगन बैरिकेडिंग एवं मंच का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर स्वर्गीय सुखदेव प्रसाद वर्मा की प्रतिमा को भी नए सिरे से सजाया संवारा जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर जिला पदाधिकारी के स्तर पर जहानाबाद में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें व्यापक तैयारी का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक नि...