गंगापार, नवम्बर 29 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के निधन पर करमा के जायसवाल समाज सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया। पूर्व कांग्रेस नेता जीतलाल जायसवाल ने कहा कि श्रीप्रकाश जायसवाल एक कुशल राजनीतिज्ञ रहे जिन्होंने केंद्र सरकार में मंत्री रहते हुए देश के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए। नरेन्द्र जायसवाल, अनुराग जायसवाल, विशाल, अमरबहादुर सिंह, सुरेश चंद्र आदि ने कानपुर के सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके निधन पर दुःख प्रकट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...